Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Sunday, 19 January 2020

शहर का शोर

आज कल सभी को शान्ती की खोज है। प्रत्येक व्यक्ति शान्ती के लिए कहीं ना कहीं भागता ही रहता है, लेकिन मिल नहीं पाती। इसी संदर्भ में मै एक कविता कटाक्ष के रूप में प्रस्तुत कर रहा हूँ, यदि पसंद आये तो अपना स्नेह अवश्य दिखाएं।

तुम्हारे मन में चोर है,
इसलिए तुम्हारे दिमाग में शोर है।
उस चोर को छिपाने के लिए,
दूसरों मे ढूढते रहते हो कमिया।
और जब रात को नींद नहीं आती,
तो कहते हो शहर में शोर है।
-----
पहले रिश्तों को बेमाने किया,
जब रिस्तेदार नहीं दिखे,
तो कहा रिश्तों में खोट है।
या तो दिखानी है अपनी रहीसी,
या देखना है रहीसों को।
अब जब सख्सियत नहीं,
सब का ध्यान पैसे की ओर है।
तो कहते हो,
मतलबी लोग हैं।
और जब नींद नहीं आती,
तो कहते हो शहर में शोर है।
-----
ईंट और पत्थर से बनते हैं मकान,
ये सबको पता है।
और आपने भी बनाया,
ऊपर वाले की दया है।
लेकिन जब मकान को घर नहीं बना पाये,
तो इसमें किसकी खता है?
अब जब रात को नींद नहीं आती,
इन चार दीवारों में,
तो कहते हो शहर में शोर है।
-----
                                                         स्वामी मोहित 🙂

स्पष्टीकरण: ये कविता किसी व्यक्ति बिशेष के लिए नहीं, वल्कि माया के जाल में फसे बिचलित मन को लेकर लिखी है। इसे व्यक्तिगत रूप से ना लें। कृपया इसे शेयर करके मुझे अनुगृहित करें। आप ब्लॉग को subscribe भी कर सकते हैं। धन्यवाद।

Monday, 2 December 2019

क्यों मुस्कराऊँ????

क्यों मुस्कुराऊँ


अस्तित्व है अराजक
बनती है, रहती है,मिटती है
बिना भाव के।
तुम हिस्से इसके, पर खोजते हो
अपनी चाल
है तुम्हारा अहम शायद कुछ खास।
गर्दन अकड़ जाएगी,
शायद अकड़ हीं गई है!

इसलिए वक़्त की टिक-टिक कहती है:

बेपरवाह जियो और ख़ूब जियो
जिंदगी कमीनी है, 
किसी को नहीं छोड़ती।

इसलिए मुस्कुराओ

सुख की बात है झूठी, 
 है ये सुन्दर असत्य
यहां सुख किसको मिला है?
विष ज्वार में सभी जल रहे
ये विरह सबमें सधा है।

इसलिए मुस्कुराओ

प्रतिदिन कई द्वंद से जंग है
मृगतृष्णा है कि कोई संग है
जीवन कुरूक्षेत्र में रोज़ घाव मिलते हैं
एक भरा नहीं कि दूसरा मिला वहीं।
निश्चित है नतीजा
एक तरफ़ बस्ती है तो दूसरी ओर उजड़ती है।

इसलिए?? मुस्कुराओ!

बड़ा हीं अन्याय हुआ है
मेरे अंदर हीं शत्रु जगा दिया है

पर तुम मुस्कुराओ!

भीतर भी माया
बाहर भी माया

भीतर वृतियों का पसार
बाहर मायावी संसार।

मुस्कुराने की मेरे पास कोई
वजह नहीं है
पर दुःखी हो जाऊं, ये सहज भी
नहीं है।

कुछ भी नहीं है
कोशिश करो फिर भी।

मैं हूँ, बस ये काफ़ी है
इसलिए मुस्कुराऊंगा।

तुम हो, ये काफ़ी है
इसलिए मुस्कुराओ।

अपूर्व.

The Double-Edged Sword of Youth Radicalization

Recently, we saw the Gen-Z protests unfold in Nepal. Unsurprisingly, certain opposition figures in India and neighboring anti-India elem...