Showing posts with label Understanding. Show all posts
Showing posts with label Understanding. Show all posts

Sunday, 8 October 2017

मन के भीतर की भीड़।


संसार में शायद कुछ ही लोग होंगे जिन्हें भीड़ से प्रेम होगा। लगभग सभी भीड़ से दूर समय व्यतीत करना चाहते हैं। चाहें कुछ पल ही क्यों न मिलें। जब कोई मानसिक रूप से थकान महसूस करता है तो डॉक्टर भी  यही सुझाव देते हैं कि कुछ दिन भीड़ भाड़ से दूर समय ब्यतीय कीजिये।

लेकिन भीड़-भाड़ से दूर जाके हर किसी को आराम नहीं मिल पाता। शांत जगह भी बैठ के मन के भीतर अशांति रहती है। क्या हम इसका कारण जानते हैं?
इसका कारण है हमारे मन के अंदर की भीड़ जो हमारा साथ नहीं छोड़ती।

लेकिन!!! मन के भीतर की भीड़❔❔❔ ये कैसी भीड़ है?
सामान्यतः बाहरी भीड़ में परिचित ब्यक्ति भी होते हैं और अपरिचित ब्यक्ति भी होते है। किंतु मन की भीड़ में वही लोग होते हैं जिनसे हम परिचित होते हैं। वो ब्यक्ति अपने बिचारों से सकारात्मक तथा नकारात्मक दोनो प्रकार से प्रभावित करते हैं। और हमारे निर्णयों तथा हमारी सोच को प्रभावित करते हैं। हम कई बार खुद को स्वतंत्र करना चाहते हैं किंतु अपने व्यक्तित्व की दुर्बलता के कारण खुद को उनके विचारों से, और इस सोंच से की हमारे कुछ करने से वो क्या सोंचेंगे, से अलग नहीं कर पाते। हम लोग उनके अच्छे या बुरे बिचारों को खुद से चिपका लेते हैं और फिर एकांत जगह मन की शांति की तलाश करते रहते है ठीक वैसे ही जैसे कि कस्तूरी मृग अपने उदर में कस्तूरी लिए कस्तूरी की तलाश में भटकता रहता है। और वो उसे कभी नहीं मिलती।

तो प्रश्न ये उठता है कि समाधान क्या है? कैसे मिले एकांत? कैसे करें इस भीड़ को दूर?
मन की भीड़ से दूर जाने का भी तरीका भी वही है जो बाहर की भीड़ से दूर जाने का है। साधन युक्त व्यक्ति भीड़ को दूर करने के लिए भीड़ से दूर चला जाता है। दुनिया की भीड़ को दूर करने के लिए आपके पास साधन का होना जरूरी है वरना ना चाहते हुए भी आपको रोज बस, मेट्रो में धक्के खाना पड़ता है औऱ ये चलता रहता है क्योंकि आपके पास विकल्प नहीं होता। आपको अपना जीवन चलाने के लिए कार्य करना पड़ता है। साधनवान अपनी साउंडप्रूफ महंगी कार में शीशे चढ़ाता है तथा आफिस में भी एक अकेले के केबिन में बैठता है और समय समय पर छुट्टियां मनाने जाता है। लेकिन मन की भीड़ से शायद वो भी न बच पाता हो। क्योंकि मन की दशा में ये साधन काम नही आते। 
मन में एकांत के लिए जो साधन आवश्यक है वो है एक शक्तिशाली व्यक्तित्व। शक्तिशाली व्यक्तित्व के लिए कुछ घटक है जिनके विकाश से व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है।
1. आत्मविश्वास- अपने निर्णय तथा अपनी सोंच पर विश्वास होने पर ही हमारे अंदर आत्मविश्वास का निर्माण होता है। और वो विश्वास हमे तब प्राप्त होता है जब हम ये जानते हैं की हम सही है। हमारी सोंच और हमारा निर्णय सकारत्मक है तथा किसी को नुकसान पहुचने की सोंच से प्रेरित नहीं है। ये हमारे स्वयं के उत्थान के लिए है।

2. समभाव- समभाव से तात्पर्य है कि हम सभी के प्रति समान भाव रखते है। एक ओर जहां हम अपनी स्वतंत्रता तथा अपने मौलिक अधिकारों के प्रति सजग है वही दूसरी ओर हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि हम दूसरे प्राणियों के मौलिक अधिकारों तथा स्वन्तंत्रता में सेंध नही लगा रहे।

3. समाज के प्रति संतुलित सोंच- किसी ने सच कहा है कि यदि सभी आपसे खुश है तो आप जरूर दुखी ब्यक्ति हैं। इसलिए हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि हम सभी को खुश नहीं रख सकते। लेकिन ये मान लेना भी गलत है कि उपरोक्त कथन का उल्टा , यानी कि सभी को दुखी करने से आप सुखी हो सकते है। समाज में आपके अधिकार भी है और दायित्व भी। इसलिए समाज के प्रति आपकी सोंच का संतुलित होना आवश्यक है। 

उपरोक्त घटकों का सही समन्यवय आपके व्यक्तित्व को शक्तिशाली बनाता है तथा आपके मन के भीतर के निरर्थक बिचारों से मुक्ति देता है। आपको ये नहीं सोचना पड़ता कि आपके संबंध में को क्या सोंच रहा है, क्योंकि आप पहले से ही सबका समन्यवय कर चुके होते है और धीरे धीरे आपका ब्यक्तित्व ही उस आधार पे निर्मित हो जाता है।
अंत तक मेरा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद। कृपया करके इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करे। अपने कीमती comments भी करें। और यदि आप मेरे ब्लॉग को फॉलो करेंगे तो मुझे अति प्रसन्नता होगी। और आपतो जानते ही हैं कि प्रसन्नता बांटने से प्रसन्नता मिलती है।
नमस्कार।



Friday, 28 July 2017

Let them play?

Any sport is for enjoyment. That should not be taken as war. Sports should be played with the spirit of game and they should be enjoyed with the same spirit.
Players are not the warriors. They are the players who are trying their best to perform and win then game for their team and the nation. When you buy ticket or watch them play on TV, it doesn't mean they are your slave or you are their master. When you throw bad remarks on them look at your self. Have you always been a winner at every aspect of your life. Have you always been honest with your family or with the society. The answers in most of the cases will be "NO".
Then why so much madness when any team could not supercede the efforts of other team.
Just asking.
Please watch game. Enjoy the performance. Don't expect players to fight war for you. They are not loosing by choice. They all give their best. Sometime efforts of one team supercede the efforts of other team and sometime superseded by others. Its just a game. Don't loose calm. Enjoy.
Please share and comment. Don't take personal.

Tuesday, 11 April 2017

Success

            
         DISCLAIMER: OPPOSITE IS ALSO TRUE.
Success is not about having loads of money, great career. Success is not about pleasing others or gaining praise from others. Success is also not having unlimited power.

Success is understanding that what you want and achieving that. It doesn't matter whether your achievements are big or small. Whether others are praising or not. If those achievements can bring satisfaction to you then you are successful. you don't need anybody's certification.

All you need to listen to your conscience consciously. Because you must have seen people with big achievements with a sad face. You must have also seen a poor laborer with a smiling face after getting a reward at the end of the day.

Don't run behind the goal set by others for you. You can not fulfill their expectation, you just need to pursue what is going to make you happy. Others can feel happy by earning a huge package while their parents are struggling at home with their old age, but there are chances that you can be happy only if you are serving your parents in the time when they need you. 

I am not saying that others are wrong. Big money and living in a big city is their goal. They are doing what they want. But you don't need to go to what the world think is right. Go with your reason. 

So, Just in case, after all the endeavor, you are not feeling life in you. Just sit for a while and INTROSPECT. Then, march towards your very personal journey. you will smile for sure.

Introspection vs. Self-Criticism: The Mind Trick We All Fall For

It easy to confuse introspection and self-criticism. On the surface, they look like the exact same thing. We look inward, we see a flaw, and...